Additional visual — MP Police Dial 112
✦
खरगौन जिले के थाना बेड़िया क्षेत्र बेड़िया पुल के पास मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी है जिसमे 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 22/10 /2026 को शाम 05:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बेड़िया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अरविन्द कुमार एवं पायलेट रामपाल मंडलोई ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि बेड़िया पुल के पास मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी है जिसमे 3 वर्षीय बालक सहित 03 व्यक्ति घायल हो गए है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल बेड़िया में भर्ती कराया, जहाँ घायलयों का उपचार किया जा रहा है।