Published: 27 Oct 2026, 11:20 AM
✦
सतना के थाना नागौद क्षेत्र में ग्राम मानिकपुर के पास में एक 25 वर्षीय युवक फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/10/2026 को दोपहर 01:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना नागौद क्षेत्र में तैनात डायल- 112 FRV-13 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी एवं पायलट अरविन्द रजक ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 25 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगा लिया था, स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंखे में लटक रहे पीड़ित युवक को परिजन की मदद से तत्काल फंदे से उतार लिया था, डायल-112 जवानों ने घटना में घायल युवक को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय सतना में भर्ती कराया। डायल 112 की तत्परता से अवसादग्रस्त 25 वर्षीय युवक को समय पर उपचार मिला। डायल-112 आपातकाल में त्वरित सहायता, जनसेवा एवं जनजीवन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।