✦
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत करमोरा गांव जतारा रोड पर एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 28/10 /2026 को सुबह 10:26 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खरगापुर क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अंकित लोधी एवं पायलट शानि कुमार लोधी ने पहुँचकर बताया कि करमोरा गांव जतारा रोड पर सरकनपुर से जतारा जाते हुए मोड पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें मोटर साईकिल सवार व्यक्ति और 06 वर्षीय उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल जतारा में भर्ती कराया, जहाँ घायल पिता-पुत्र का उपचार किया जा रहा है।