✦
सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला गोला कुआं पास बेहोशी की हालत में है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28 -10 -2026 को देर रात्रि 01 बजे। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी-07 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभिषेक गौतम एवं पायलट सलमान खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घर से निकली थी, जिसका स्वास्थ्य खराब हो गया था जिससे महिला बेहोश हो गई थी।

डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ आर व्ही से साथ लेकर पूछ-ताछ करने पर महिला ने बताया कि काकागंज में गणेश मंदिर के पास की रहने वाली है। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से उसके गांव पहुंचे। पीड़ित महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया और डायल-112 जवानों द्वारा परिजन को समझाईस दी गई। महिला के परिजनों ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।