Published: 29 Oct 2026, 11:12 AM
✦
सागर के थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत मोहार चौराहा पर महिला, पुरुष और उनकी बच्ची मिले है, जो अपने घर जाना चाहते है देर रात्रि होने के कारण कोई साधन नहीं मिल रहा है वह बहुत परेशान हैं। पुलिस सहायता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 29 /10/2026 को रात्रि 12:23 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शुभम पटेरिया एवं पायलट कंछेदी पटेल ने मौके पर पहुंचकर परिवार को संरक्षण में लिया। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वे ग्राम बगासपुरा की रहने वाली हैं, अपने पति बच्ची के साथ रहली अस्पताल आई थी। देर रात्रि होने के कारण घर जाने का कोई साधन नहीं मिला रहा है। डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला एवं बच्ची और आदमी को एफआरव्ही वाहन में सुरक्षित बैठाया और ग्राम बगासपुरा ले जाकर उनके उनके घर छोड़ा।