Published: 29 Oct 2026, 11:23 AM
✦
अनूपपुर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत सांडा तिराहे के पास क्रॉसिंग के दौरान एक पिकअप और बस की टक्कर हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए थे। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनाँक 29-10-2026 को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को घटनास्थल पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि लालमणि और पायलट रामकृष्ण पयासी ने बताया कि क्रॉसिंग के दौरान पिकअप और बस की टक्कर हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए है, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को डायल-112 एफआरव्ही वाहन और प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुँचाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।