Published: 30 Oct 2026, 11:11 AM
✦
दमोह जिले के थाना बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल और ट्रक का एक्सीडेंट होने से 02 व्यक्तियों को गंभीर चोट आने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29-10 -2026 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बटियागढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन क्रमांक--14 को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक देवकरण एवं पायलट जितेंद्र सिंह राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटरसाइकिल और ट्रक के एक्सीडेंट में 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बटियागढ़ में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायलयों को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।