Published: 30 Oct 2026, 11:01 AM
✦
ग्वालियर जिले के थाना डबरा सिटी क्षेत्र अंतर्गत आई पी स्कूल के पास एक 07 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/10 /2026 को शाम 05:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल डबरा सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक बब्लू गुर्जर,आरक्षक जयवीर गुर्जर पायलेट मनीष चतुर्वेदी ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया, बच्चा परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिली। डायल-112 स्टाफ द्वारा बच्चे को थाने लाया गया। कुछ समय बाद बच्चे ने बताया की पिछोर गांव का रहने वाला है। परिजन से सम्पर्क\कर\थाने बुलाया गया, बच्चे के पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।