✦
छतरपुर जिले के थाना चंदला क्षेत्र अंतर्गत बड़े पुरवा वार्ड नंबर 01 में एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर से निकलकर रास्ता भटक गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/10/2026 को रात्रि 08:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चंदला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक हरपाल यादव एवं पायलट मुकेश कुमार प्रजापति ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।