✦
टीकमगढ़ के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में बछौड़ा गाँव में एक व्यक्ति मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/11/2026 को सुबह 09:33 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।​

डायल-112 स्टाफ आरक्षक आशीष भट एवं पायलट जितेंद्र अहिरवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि बछौड़ा गाँव में मोटर साइकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।