Published: 04 Nov 2026, 11:25 AM
Video Story
✦
रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर देर रात मुंबई से लखनऊ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। डायल-112 टीम घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। डायल-112 स्टाफ
डायल-112 स्टाफ आरक्षक आर्यन रघुवंशी एवं पायलट नईम खान ने लगभग 25 फीट गहरी खाई में उतरकर कार में फंसे चारों लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और साहसिक प्रयास ने संकट में फंसे परिवार को समय पर सहायता पहुंचाई।