Published: 05 Nov 2026, 11:32 AM
✦
मंदसौर के थाना नई आबादी क्षेत्र में सीतामऊ रेलवे ओवर ब्रिज पर एक 30 वर्षीय महिला अकेली बैठी है कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/11/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नई आबादी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक पुष्कर चौरसिया, महिला आरक्षक संगीता एवं पायलेट दीपक भाटी ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर महिला के परिवार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। डायल-112 जवानो ने एफ.आर.व्ही वाहन द्वारा सकुशल पीड़ित महिला को अनामिका महिला विक्षेप गृह मंदसौर छोड़ा।