Published: 05 Nov 2026, 11:24 AM
✦
नर्मदापुरम जिले के थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत एम.पी.टूरिज्म ऑफिस के पास में एक 04 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर की राह भटक गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04/11/2026 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल स्टेशन रोड़ पिपरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ एएसआई दिलीप पर्ते एवं पायलट कृष्ण कुमार सराठे ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। काफी देर बाद बालिका ने अपने स्कूल का नाम बताया, डायल-112 स्टाफ बालिका को लेकर स्कूल पहुँचे। स्कूल प्रशासन को संपर्क कर मौके पर बुला कर जानकरी प्राप्त करने पर बालिका के परिजन का संपर्क नंबर प्राप्त हुआ। बालिका के परिजन को संपर्क कर थाना बुलाया गया। बालिका को लेकर थाना पहुंचे। जहाँ कुछ देर पश्चात बालिका के परिजन आये। जिन्हे बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।