Additional visual — MP Police Dial 112
✦
बालाघाट जिले के थाना लालबर्रा क्षेत्र के अंतर्गत डोकरबंदी में बालाघाट-लालबर्रा रोड पर महिंद्रा मराज़ो और ट्रक की टक्कर हो गई है, जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/11/2026 को सुबह 05:20 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर लालबर्रा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक शर्मा एवं पायलट शाहरुख ने मौके पर पहुँचकर बताया कि महिंद्रा मराज़ो और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर लालबर्रा अस्पताल में भर्ती करवाया। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।