✦
छिंदवाड़ा जिले के थाना तामिया क्षेत्र के अंतर्गत अंकिता ढाबा के पास दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो गई है, जिसमें 07 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/11/2026 को दोपहर 02:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तामिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जयेंद्र राठौर एवं पायलट रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर में 07 व्यक्ति घायल हो गए थे, 03 घायलों को डायल-112 एफआरव्ही वाहन तथा 04 घायलों को हाईवे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया में भर्ती कराया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 और हाईवे एम्बुलेंस के जवानों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।