Published: 07 Nov 2026, 11:49 AM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव क्षेत्र में SBI बैंक के पास से एक 05 वर्षीय बच्चा गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/11/2026 को दोपहर 01:10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गोटेगांव में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक भरत मेहरा एवं पायलेट प्रभात प्रजापति ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बालक के परिजन से बालक की फोटो और जानकरी लेकर, बालक को आस-पास के क्षेत्रों में ढूँढना शुरू किया और आस-पास की दुकानों पर लोगों से पूछताक्ष करने पर, डायल-112 जवानों के लगातार प्रयास के बाद बालक मिला। बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 जवानों के कार्य की सरहाना और धन्यवाद किया।