✦
सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक 05 वर्षीय बालिका के घर का रास्ता भूल जाने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 07/11/2026 को दोपहर 01:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक बद्री प्रसाद एवं पायलट विवेक परिहार ने मौके पर पहुँचकर राह भटकी बालिका को संरक्षण में लिया और थाना मोतीनगर लाए। इसके बाद डायल-112 टीम व थाना स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों का पता लगाया। परिजन की जानकारी मिलने पर थाने बुलाकर बालिका को पहचान व सत्यापन उपरांत सकुशल उनके सुपुर्द किया। परिजनों ने डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित सहायता और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।