✦
टीकमगढ़ के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में देवरदा रोड पर में मोटर साइकिल से गिरकर परिवार के कई लोग हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08 /11/2026 को रात्रि 07:17 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक धीरेन्द्र यादव एवं पायलट शिवकुमार अहिरवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि देवरदा रोड में मोटर साइकिल से गिरकर मोटर साइकिल से गिरकर दो बच्चों सहित दम्पति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बच्चों और दम्पति को प्राथमिक उपचार बाद को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से पीड़ित व्यक्ति के गांव सरकनपुर छोड़ा।