✦
टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा क्षेत्र अंतर्गत खुशीपुरा गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिलीं, जो घर से निकलकर रास्ता भटक गई थीं। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09-11-2026 को देर शाम 06:51 बजे प्राप्त होने पर तत्काल बुड़ेरा थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.व्ही. वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 13 चंद्रभान अहिरवार एवं पायलट सूरज अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग महिला को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों द्वारा बुजुर्ग महिला को एफ.आर.व्ही. वाहन से आसपास के क्षेत्रों में ले जाकर परिजन की तलाश और पूछ ताछ करने पर वृद्ध महिला के परिजन उनकी तलाश करते हुए मिले। पहचान व सत्यापन उपरांत जवानों ने सकुशल बुजुर्ग महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने त्वरित सहायता के लिए डायल-112 सेवा की प्रशंसा की एवं पुलिस स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।