Published: 10 Nov 2026, 02:03 PM
✦
जिला मुरैना के थाना कैलारस क्षेत्र अंतर्गत लहचूरा गाँव के पास मोटर साइकिल के सामने मवेशी आ जाने से मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09/11/2026 को दोपहर 01:10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजयपाल गुर्जर पायलेट संतोषी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों द्वारा तत्काल एफ़आरवी वाहन से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल कैलारस पहुँचाया गया।