Additional visual — MP Police Dial 112
✦
सिवनी जिले के थाना बंडोल क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर पर कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर हो गई है, जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 11/11/2026 को मध्यरात्रि 01 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर बंडोल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुखराम एवं पायलट दिनेश ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ.आर.व्ही. वाहन और 1033 वाहन की सहायता से ले जाकर जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती करवाया। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।