Published: 12 Nov 2026, 12:36 PM
✦
धार जिले के थाना कुक्षी क्षेत्र अंतर्गत बाग रोड, कावड़ियाखेड़ा के पास एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11.11.2026 को शाम करीब 07:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कुक्षी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1120 कमलेश एवं पायलट विनोद डावर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
बालक परिजन के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहा था , डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के लोगों की मदद से पूछताछ और तलाश शुरू की। प्रयास के दौरान मेले में बालक के परिजन की जानकारी मिली । सूचना मिलते ही बालक के पिता रामदेव पिता राजकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरियाणा, मौके पर पहुंच गए। बालक दीपांशु उम्र 10 वर्ष द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया और पुलिस जवानों को धन्यवाद दिया।