Additional visual — MP Police Dial 112
✦
टीकमगढ़ के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में सूरजपुर खास गाँव में एक व्यक्ति कुएँ में गिर गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/11/2026 रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 737 शिवकुमार मौरे एवं पायलट रविंद्र सिंह यादव ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति कुएं में छलाँग लगा दिया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राहगीरों और गाँव वालों की मदद लेकर पीड़ित व्यक्ति को कुएँ से बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से लेकर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बल्देवगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।