✦
धार जिले के थाना सरदारपुर क्षेत्र में ग्राम भेरू के पास कार और मोटर साइकिल की टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/11/2026 को दिन के 10:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सरदारपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 453 प्रियतम चौहान एवं पायलेटनितेश बबेरिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 03 वर्षीय बच्चा सहित पति -पत्नी घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलयों को एफ.आर.व्ही. वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल सरदारपुर में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।