Published: 14 Nov 2026, 02:51 PM
✦
दमोह थाना हटा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित चंडी माता मंदिर के पास एक 3 वर्षीय बच्ची के रास्ता भटक जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 13-11-2026 को शाम 16:06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर एफआरवी-06 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया‚
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक भगवत एवं पायलट श्रीराम ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे जहां लगभग 3 वर्षीय बच्ची मिली, जो रास्ता भटक गई थी तथा अपने घर एवं माता-पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्परता से कस्बे में बच्ची के परिजनों की तलाश की गई। तलाश के दौरान बच्ची के माता-पिता की जानकारी मिली‚ बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।