✦
नरसिंहपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरगी में एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16-11-2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक संतोष शर्मा एवं पायलट पवन तिवारी ने मौके पर पहुँचकर गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से ले जाकर शासकीय अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया, जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।