✦
उमरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरा में सिद्ध बाबा के पास मोटरसाईकिल एवं एक्टिवा की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-11-2026 को प्रातः 10:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक गौरव तिवारी एवं पायलट आनंद शर्मा ने मौके पर पहुँचकर गंभीर रूप से घायल हुए 03 घायल व्यक्तियों को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से ले जाकर शासकीय जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।