✦
गुना जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बूढ़े बालाजी सरकार टेकरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-11 -2026 को देर रात्रि 01:26 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि राठौर और पायलट जयभान सिंह यादव ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 01 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार जारी है।