Additional visual — MP Police Dial 112
✦
मुरैना जिले के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र शिकारपुर गेट से अंदर पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 18/11/2026 को मध्य रात्रि 02:46 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर डायल-112 वाहन को तुरंत मदद के लिए रवाना किया गया।

​डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि तोमर एवं पायलट संतोष शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि शिकारपुर गेट से अंदर पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल मुरैना पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता और सूझबूझ से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।