✦
मुरैना जिले के थाना पोरसा क्षेत्र में कुत्ते के काटने से घायल मोर को, डायल-112 जवानों ने किया वन विभाग के सुपुर्द।

मुरैना जिले थाना पोरसा क्षेत्र में ग्राम मोहनपुरा कुत्ते के काटने से एक मोर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-11 -2026 को सुबह के 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पोरसा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह तोमर एवं पायलेट अभिजीत सिंह तोमर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ग्राम मोहनपुरा में वन से भटक कर एक मोर आ गया था जो कुत्ते के काटने से घायल हो गया है । डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोर को सुरक्षित स्थनीय लोगों की सहयता से एफ आर व्ही वाहन की मदद से ईलाज व संरक्षण हेतु वन केंद्र अम्बाह वन अधिकारी को सुपुर्द किया गया, जहाँ घायल मोर का उपचार किया जा रहा है।