Published: 19 Nov 2026, 03:20 PM
✦
टीकमगढ़ के थाना कुड़ीला क्षेत्र में चंदेरी गांव में एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई है 108 व्यस्त है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से दिनांक 19-11-2026 को रात्रि 07:14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कुड़ीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 692 अशोक कुशवाहा एवं पायलट में सुरेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 09 माह के बच्चे का अचानक स्वास्थ्य ख़राब हो गया था, अस्पताल पहुँचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर डायल-112 जवानों ने बीमार बच्चे को एफआरव्ही वाहन की सहायता से खरगापुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बीमार मासूम का उपचार किया जा रहा है।