Published: 20 Nov 2026, 03:00 PM
✦
सागर थाना मकरोनिया क्षेत्र के अंतर्गत मकरोनिया चौराहा पर एक 13 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 19 -11-2026 को रात्रि 11:44 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मकरोनिया क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक जैन एवं पायलट संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर बताया कि लगभग 13 वर्षीय एक बालक में मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया था। डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक से पूछताछ की गई, जिसमें बालक द्वारा बतया गया निवासी ग्राम गहलपुर पिपरिया थाना जैसीनगर का रहने वाला है, जो मित्र के साथ सागर आया था साथ छूटने से रास्ता भटक गया है। इसके पश्चात एफआरवी-03 की सहायता से बालक को ग्राम गहलपुर पिपरिया थाना जैसीनगर ले जाकर सत्यापन उपरांत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया