इंदौर जिले के थाना एरोड्रम क्षेत्र अंतर्गत संगम नगर पांडे परिसर में एक 06 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/06/2026 को रात्रि 08:15 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल एरोड्रम थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि कैलाश मीणा ,सैनिक मनमोहन एवं पायलट अनमोल राठौर ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था,

डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी बाणगंगा क्षेत्र में मिली। परिजन के आ जाने के बाद बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।